डॉ. गजेन्द्र प्रताप सिंह

गलगोटिया विश्वविद्यालय

1 published article in Media Scholar

Published Articles

हिंदी सिनेमा में बढ़ती अश्लीलता का विश्लेषणात्मक अध्ययन

Vol. 1 (2023) · Issue 1 — January-April 2023

मीडिया का काम समाज में सूचनाओं को प्रेषित करना, शिक्षित करना तथा मनोरंजन करना होता है । सूचनाओं को प्रेषित करने तथा शिक्षित करने तक तो बात ठीक लगती है अपितु, मनोरंजन करना भी कुछ मायनों में उचित प्रतीत होता है । लेकिन यदि मनोरंजन का माध्यम समाज में अश्लीलता को फैलाना या उसको बढ़ाना देना हो तो बात गले से नीचे नहीं उतरती । चाहे हम हो या आप। मैं बात कर रहा हूं जिसने अभी-अभी अपने जीवन के लगभग 100 सालों का सफर तय किया है, मनोरंजन के सटीक और सूचारू माध्यम फिल्मों की । जिसमें समय के साथ परिपक्वता आ चुकी है । क्योंकि फिल्म मनोरजंन के साथ-साथ हमारे देश को संस्कृति सभ्यता और नए युग को प्रदर्शित करने का काम भी करती है । फिल्म ही एक ऐसा माध्यम जिसके जरिए लोग हर एक चीज से प्रभावित होते हैं । वैसे हमारे देश में फिल्मों को लेकर सभी वर्गों में एक विशेष उत्साह देखने को मिलता है । मनोरंजन से भरी फिल्म को देखने के लिए सभी वर्गों के लोग हमेशा तैयार रहते हैं । क्योंकि हमारे देश के हर एक राज्य में फिल्मों का प्रदर्शन किया जाता है । डॉ. गजेन्‍द्र प्रताप सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, जनसंचार विभाग, गलगोटिया विश्वविद्यालय

हिंदी सिनेमाअश्लीलतामीडिया नैतिकताफिल्म विश्लेषणहिंदीJune 2023